Mitchell Marsh winked in Ind vs aus world cup 2023 final Pakistanis saw a conspiracy and said Daal mein kuchh kaala lag raha – VIDEO: मिचेल मार्श के फाइनल में आंख मारने पर पाकिस्तानियों को दिखी साजिश, बोले
ऐप पर पढ़ें
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श रविवार को भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। मार्श को जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मार्श जब आउट होने के बाद पवेलियन लौटे रहे थे तो उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को मुस्कुराते हुए आंख मारी।
मार्श के आंख मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई पाकिस्तानियों को मार्श के ऐसा करने में साजिश दिख गई। वहीं, कई यूजर्स ने मजाकिया कमेंट किया। इमरान सिद्दीकी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ”यह क्या है? संदिग्ध?” वहीं, एक यूजर ने लिखा, ”दाल में कुछ काला लग रहा है।”बता दें कि भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 रन पर तीन विकेट खो दिए। डेविड वॉर्नर 7 और स्टीव स्मिथ ने 4 रन बनाए। इसके बाद, ट्रेविस हेड (137) ने शतक और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 58) ने अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने छठा वनडे वर्ल्ड कप जीता।
भारत ने केएल राहुल (107 गेंद में 66 रन, एक चौका) और विराट कोहली (63 गेंद में 54 रन, चार चौके) के अर्धशतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की 67 रन की साझेदारी के बावजूद भारत 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गया। कप्तान रोहित शर्मा (47) ने पारी का आगाज करते हुए एक बार तेज पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 55 रन तीन विकेट विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस (34 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (60 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
First appeared on www.livehindustan.com